{"_id":"69e3d46671ed278f19057634","slug":"stray-cattle-to-receive-shelter-a-cowshed-will-be-built-in-firozpur-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123483-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लावारिस गोवंश को मिलेगा आश्रय, फिरोजपुर में बनेगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लावारिस गोवंश को मिलेगा आश्रय, फिरोजपुर में बनेगी गोशाला
विज्ञापन
84.29 लाख की लागत से हॉल और बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए टेंडर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नगर परिषद ने धार्मिक एवं सामाजिक संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए गांव फिरोजपुर में गोशाला परिसर को विकसित करने का निर्णय लिया है। वार्ड नंबर एक स्थित श्मशान घाट के निकट गोशाला परिसर के विकास के लिए 84.29 लाख की लागत से हॉल/शेड और बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है।
यह पहल बेसहारा गोवंश के संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस परियोजना के तहत नगर परिषद अपनी पहली व्यवस्थित गोशाला विकसित करेगी। गोशाला विकसित होने से क्षेत्र में लावारिस घूम रहे गोवंश को सुरक्षित आश्रय, भोजन और देखभाल की उचित सुविधा मिल सकेगी। इससे शहर में लावारिस पशुओं की समस्या को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने कहा कि गोशाला केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पहल बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए दीर्घकालिक समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को परिषद की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया गया है। डॉ. यशपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गोसेवा और गोसंरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उसी दिशा में शहर में भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा किया जाए।