{"_id":"68584d0968cb4511490c771b","slug":"strategy-decided-on-the-issue-of-registration-of-double-unit-flats-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45793-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री के मुद्दे पर रणनीति तय की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री के मुद्दे पर रणनीति तय की
विज्ञापन
जन संघर्ष मोर्चा की तरफ से किया गया बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की प्रमुख कॉलोनियों में डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री की बहाली को लेकर जन संघर्ष मोर्चा की तरफ से रविवार को स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर में बैठक आयोजित की गई। इसमें मोर्चा के सदस्यों ने आगामी रणनीति तय की।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि बीते डेढ़ वर्षों से जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता रजिस्ट्री की बहाली के लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक इस मुद्दे को कई बार पहुंचाया जा चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही प्राप्त हुए हैं। चुनावों के दौरान सभी प्रमुख प्रत्याशियों ने अपने घोषणा पत्रों में इस मुद्दे को शामिल करते हुए समाधान का वादा किया था, मगर चुनाव बीतने के बाद यह मामला एक बार फिर से ठंडे बस्ते में चला गया है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हजारों फ्लैट मालिक वर्षों से कानूनी रजिस्ट्री से वंचित हैं, जिससे उन्हें अपने मकान की वैधानिक मान्यता, ऋण सुविधा और संपत्ति के अधिकार संबंधित अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी माह में जन आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा तथा शहर स्तर पर बड़ा प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन को चेताया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी के प्रधान ऋषि मलिक ने की, जबकि प्रमुख रूप से आईपी कॉलोनी (गेट नंबर 1 और 2) के प्रधान पदम त्यागी, आई पी कॉलोनी पॉकेट ए और बी से उपाध्यक्ष केतन सूरी, सुरेश नाथानी, प्रवीण रत्ती, श्रीजेश शर्मा, सुनीत जैन सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर यह शपथ ली कि जब तक रजिस्ट्री प्रक्रिया बहाल नहीं होती, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। आपको बताते चलें कि स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, अशोका एन्क्लेव, ग्रीन फील्ड और सैनिक कॉलोनी में बने डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री की बहाली को लेकर जन संघर्ष मोर्चा (रजिस्ट्री) की ओर से निरंतर आवाज उठाई जा रही है।