फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stopped before showing black flags to the Chief Minister.

Faridabad News: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने से पहले रोका

Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Stopped before showing black flags to the Chief Minister.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने से पहले रोका फरीदाबाद: बड़ौली और प्रह्लादपुर गांव के किसानों का मुआवजे को लेकर चल रहा धरना 309 दिनों से जारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले किसानों को पुलिस ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जाते समय रास्ते में ही रोक दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह कोतवाल, धरना अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर और उनके समर्थकों को पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोका गया। किसानों का आरोप है कि करीब 16 वर्ष पूर्व उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था और उस समय 645 रुपये प्रति गज की दर से मुआवजा तय किया गया था। किसानों का कहना है कि यह मुआवजा मौजूदा बाजार दर के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। उन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत अधिग्रहित जमीन के बदले उचित जमीन देने की मांग की है। धरना अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मेहर चंद, चंद्रपाल, विजयपाल चंदेला और ओमप्रकाश भाटी सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed