फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stone pelting between two parties in Badkhal village, several vehicles damaged, 5 people injured

Faridabad News: बड़खल गांव में दो पक्षों में पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त, 5 लोगों को चोट लगी

Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties in Badkhal village, several vehicles damaged, 5 people injured
दोनों पक्ष से लोग पिछले पार्षद चुनाव में प्रत्याशी थे, रात को हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह फिर से हुआ पथराव, भारी पुलिस बल मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया के बड़खल गांव में रंजिश के चलते गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह दो पक्षों में दो बार कहासुनी के बाद पथराव हुआ। इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 5 लोगों को गंभीर चोट लगी। वहीं कई अन्य लोगों को मामूली चोट भी लगी है। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह सूरजकुंड और आस-पास के थानों से लगभग 100 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात काबू किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को समझाया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम भी वहां तैनात की गई है।

गांव में जिन दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ है, इन दोनों ही पक्ष के लोग कुछ समय पहले हुए नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी थे। ग्रामीणों की ओर से कहा जा रहा है कि इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। नगर निगम चुनाव में एक प्रत्याशी बड़खल गांव का इमरान भी था। जबकि मौसिन के भी एक करीबी ने चुनाव लड़ा था। तीन दिन पहले इन दोनों पक्षों के समर्थकों के बच्चों में खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते कहासुनी व तनाव बढ़ गया था। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्ष में राजीनामा करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि गुरुवार रात एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इमरान और मौसिन के दो समर्थक एक दुकान पर खड़े थे। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया और वहां से उन्हें घर भेज दिया। लेकिन देर रात करीब 12 बजे दोनों युवक के साथ इनके पक्ष के लोग काफी संख्या में सड़क पर आ गए और एक-दूसरे के घर पर ईट-पत्थर बरसाने लगे। करीब पांच मिनट तक खूब ईट-पत्थर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजी की सूचना एक ग्रामीण ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को दी। अनखीर पुलिस चौकी, सूरजकुंड समेत आसपास के थाना की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर माहौल को शांत कराया।



शुक्रवार सुबह फिर से हुई मारपीट
पुलिस के अनुसार रात को माहौल शांत हो गया था। दोनों पक्ष अपने-अपने घरों में चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था। उसे देखकर कुछ लोगों ने रोक लिया और बाइक से बार-बार चक्कर लगाने का कारण पूछा। इस बाइक सवार युवक ने अपने पक्ष के लोगों को बताया कि उसे रोका गया। इस पर लोग फिर से भड़क गए और सड़क पर आकर दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों में करीब दस से 15 मिनट तक पत्थरबाजी हुई। पुलिस के अनुसार इसमें दोनों पक्ष से 5 लोगों को काफी चोट लगी है। जबकि कई को मामूली खरोंच लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह फिर से हुए झगड़े की सूचना पाकर 10 से अधिक गाड़ियों में लगभग 100 पुलिसकर्मी यहां पहुंचे। शुक्रवार दोपहर फिर से दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। वहीं एहतियात के तौर पर 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी इसी जगह पर तैनात किया गया है। ताकि हालात काबू में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed