फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stone hit the head of deputy station master, points man suspended

Faridabad News: डिप्टी स्टेशन मास्टर के सिर पर मारा पत्थर, प्वाइंट्स मैन सस्पेंड

Sat, 26 Jul 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stone hit the head of deputy station master, points man suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की शंटिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद में प्वाइंट्स मैन ने डिप्टी स्टेशन मास्टर के सिर पर पत्थर मार दिया। इस हादसे में वह घायल हो गया। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर आरोपी प्वाइंट्स मैन को सस्पेंड कर दिया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएम रोहतास कुमार की ड्यूटी बुधवार की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। इसी दौरान प्वाइंट्स मैन अनूप भी ड्यूटी पर कार्यरत थे। सुबह करीब चार बजे बल्लभगढ़ यार्ड में मालगाड़ी की शंटिंग करानी थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर प्वाइंट्स मैन ने काम करने से मना कर दिया। तभी पत्थर उठाकर डिप्टी एसएम के सिर पर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। इस हादसे के बाद प्वाइंट्स मैन को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed