फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   STF arrested gangster kaushal at airport

एसटीएफ ने गैंगस्टर कौशल को एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
STF arrested gangster kaushal at airport
फरीदाबाद गैंगस्टर कौशल को पकड़कर ले जाते एसटीएफ की टीम । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के साजिशकर्ता व हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी कौशल को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोमवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। कौशल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। एसटीएफ ने उसके पास से भारत और स्पेन के पासपोर्ट, 12 मोबाइल फोन और 70 हजार दिरहम (दुबई की मुद्रा) बरामद की है।
विज्ञापन

स्पेन का पासपोर्ट कौशल ने हरीश के नाम से बनवाया हुआ है। एसटीएफ ने उसे गुरुग्राम की अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को अपने आफिस में पत्रकारों से बात करते हुए नवनियुक्त पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि कौशल हरियाणा पुलिस का वांछित अपराधी था और उसके खिलाफ इस साल 21 फरवरी को रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे एसटीएफ को एयरपोर्ट अधिकारियों ने सूचना दी कि कौशल को उन्होंने हिरासत में ले रखा है। सूचना पर एसटीएफ की टीम ने उसे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से 70 हजार दिरहम (भारतीय मुद्रा में करीब 14 लाख रुपये), 12 मोबाइल फोन और स्पेन का पासपोर्ट बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन का पासपोर्ट उसने हरीश के नाम से बनवा रखा था। पुलिस की माने तो आरोपी फर्जी नाम से बने इस पासपोर्ट से दक्षिण अफ्रीकी देश जांबिया भागने की फिराक में था। आरोपी के पास से जयपुर, राजस्थान से बना वह पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जोकि उसने नरेश के नाम से बनवाया था।
पुलिस आयुक्त के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कौशल ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या करवाई थी। हत्या के मामले में सजायाफ्ता कौशल अप्रैल 2015 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। बाद में वह फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था।

किस देश से आया कौशल:
कौशल किस देश से आ रहा था, पुलिस अभी यह नहीं बता रही है। प्रेसवार्ता में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कौशल किस देश से भारत आया, यह अभी जांच का विषय है। इसकी जांच की जा रही है। उधर कौशल के पास से दुबई की मुद्रा बरामद होने से माना जा रहा है कि वह दुबई से ही भारत आया था। सूत्रों की माने तो दुबई पुलिस ने उसे वहां से डिपोर्ट किया और उसके साथ हरियाणा पुलिस की टीम भी थी। हालांकि पुलिस आयुक्त इस तरह की किसी भी बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed