फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stepdaughter's involvement in the murder conspiracy

Faridabad News: प्रेमी के लिए दूसरे पति की हत्या की साजिश में सौतेली बेटी की संलिप्तता

Sun, 25 Oct 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Stepdaughter's involvement in the murder conspiracy
योगेंद्र ने हत्या से चार दिन पहले भी गोपाल की जान लेने की कोशिश की थी
विज्ञापन

सचिन कुमार
फरीदाबाद। प्रेमी के साथ रहने के लिए दूसरे पति गोपाल की हत्या की साजिश में पत्नी काजल के साथ उसकी बेटी शालिनी की संलिप्तता भी सामने आई है। भाई भूरे के अनुसार, आरोपी पत्नी काजल के प्रेमी और गोपाल के दोस्त योगेंद्र ने हत्या से चार दिन पहले भी गोपाल की हत्या की कोशिश की थी।
वह उसे खाटू श्याम ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि कार में गोपाल के साथ मारपीट की गई और गले में गमछे का फंदा लगाकर उसे मरा समझकर जेवर क्षेत्र में सुनसान जगह फेंक दिया गया। घायल हालत में होश आने पर गोपाल ने स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी काजल को फोन किया। इसके बाद बेटी शालिनी उसे लेने पहुंची लेकिन अस्पताल या धीरज नगर स्थित कमरे पर ले जाने के बजाय पल्ला क्षेत्र के श्याम नगर में एक परिचित के घर ले गई। भूरे का आरोप है कि वहां गोपाल को इंजेक्शन देकर बेहोश रखा गया।
विज्ञापन



गोपाल की हत्या से पहले शालिनी हत्या की साजिश के तहत सोनीपत में किसी स्थान पर चली गई। 14 अक्तूबर की रात गोपाल की हत्या के बाद वह वापस फरीदाबाद आ गई और उसकी तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर भूरे को बुलाया। इसके बाद काजल ने कहानी बनाई कि रात में बदमाश घर में घुस आए थे और उन्होंने गोपाल की हत्या कर दी। पुलिस को शक होने पर पूछताछ की गई तो काजल ने हत्या की बात कबूल कर ली। शुरुआती जांच में शालिनी की संलिप्तता सामने नहीं आई थी लेकिन अब उसकी भूमिका की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर लेटे हुए एक वीडियो भी सामने आया


गोपाल को घायल हालत में चारपाई पर लेटे हुए दिखाने वाला एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें सूचना मिलने के बाद शालिनी दो युवकों के साथ उसे लेने पहुंचती दिखाई दे रही है। भूरे के अनुसार, गोपाल करीब दो दिन तक बेहोशी की हालत में रहा। उसने बताया कि 10 अक्तूबर को योगेंद्र गोपाल को खाटू श्याम ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था। गोपाल के बयान वाले वीडियो में वह योगेंद्र और उसके दो साथियों के कार में ले जाने की बात कहता नजर आ रहा है। आरोप है कि कार में मारपीट करने और गले में गमछे का फंदा लगाने के बाद उसे मरा समझकर फेंक दिया गया था। भूरे के मुताबिक, 13 अक्तूबर को काजल उत्तर प्रदेश के हाथरस से वहां पहुंची थी। अगले दिन उसने योगेंद्र को भी बुला लिया। भूरे का आरोप है कि 14 अक्तूबर की रात काजल और योगेंद्र ने मिलकर गोपाल की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में शालिनी की संलिप्तता की पुष्टि हो गई है। उसे पूछताछ के लिए शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed