फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Staying away from the internet, regular study, and revision became the mantra for success.

Faridabad News: इंटरनेट से दूरी, नियमित पढ़ाई और रिवीजन बना सफलता का मंत्र

Fri, 15 May 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Staying away from the internet, regular study, and revision became the mantra for success.
जिले के टॉपर्स ने बताए 12वीं में अच्छे अंक लाने के आसान तरीके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद जिले के मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, सीमित इंटरनेट उपयोग और लगातार रिवीजन को दिया है। छात्रों का कहना है कि सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर यदि रोज तय समय पर पढ़ाई की जाए तो बोर्ड परीक्षा का दबाव काफी कम हो जाता है। खास बात यह रही कि कई टॉपर्स ने कठिन विषयों को रटने के बजाय समझकर पढ़ने और छोटे-छोटे नोट्स तैयार करने को सफलता की बड़ी वजह बताया।

जिले में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली समीक्षा भाटी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा से करीब छह महीने पहले ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग बंद कर दिया था। उनका कहना है कि हम्यूनिटी जैसे विषयों में बार-बार रिविजन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। समीक्षा ने छात्रों को सलाह दी कि रोज कम से कम दो घंटे केवल रिवीजन के लिए तय करें।
विज्ञापन


98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली हिमांशी ने बताया कि कॉमर्स वर्ग में अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज ऐसे विषय हैं जिनमें सही प्रेजेंटेशन और नियमित प्रैक्टिस से अधिक अंक हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लगातार पढ़ने के बजाय छोटे-छोटे स्लॉट में पढ़ाई करना ज्यादा प्रभावी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 96 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रभजोत कौर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए मैथ्स स्कोरिंग विषय साबित हो सकता है यदि रोजाना प्रश्नों की प्रैक्टिस की जाए। उनका सुझाव है कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है।

97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अनुष्का गोयल ने बताया कि उन्होंने हर सप्ताह स्वयं का टेस्ट लिया। इससे कमजोर विषयों की पहचान हो गई और समय रहते तैयारी बेहतर हो सकी। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई के दौरान मोबाइल नोटिफिकेशन बंद रखें, क्योंकि बार-बार ध्यान भटकने से तैयारी प्रभावित होती है।

शिक्षकों का भी मानना है कि बोर्ड परीक्षाओं में सफलता केवल लंबे समय तक पढ़ने से नहीं बल्कि स्मार्ट स्टडी और अनुशासित दिनचर्या से मिलती है। साइंस वर्ग में मैथ्स, फिजिक्स के न्यूमेरिकल और केमिस्ट्री के रिएक्शन आधारित प्रश्नों पर पकड़ मजबूत करना जरूरी माना जा रहा है जबकि कॉमर्स में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स में नियमित लिखित अभ्यास अधिक अंक दिलाने में मदद करता है।


रिजल्ट आने के बाद बच्चों ने सेल्फी लेकर जाहिर की खुशी

12वीं का रिजल्ट आने के बाद 12वीं कक्षा के छात्रों ने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित कुंदन ग्लोबल स्कूल में सेल्फी लेकर खुशी मनाई। वहीं बच्चों ने बताया कि इस बार रिजल्ट अच्छा रहा है। इसी तरह के रिजल्ट की उम्मीद उन लोगों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed