फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State level children's science exhibition to be held in Gurugram on 31st

Faridabad News: गुरुग्राम में 31 को होगी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी

Thu, 22 Jan 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
State level children's science exhibition to be held in Gurugram on 31st
जिले के राजकीय विद्यालयों के चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 31 जनवरी को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जिले के राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध को बढ़ावा देना है।

बाल विज्ञान प्रदर्शनी सात थीम पर आधारित होगी। इनमें ग्रीन एनर्जी, स्थायी कृषि, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणित मॉडलिंग, हेल्थ एंड हाइजीन तथा वाटर कंजरवेशन एंड मैनेजमेंट शामिल हैं। प्रत्येक थीम के अंतर्गत विद्यार्थी अपने-अपने मॉडल और प्रोजेक्ट के माध्यम से समस्या और उसके समाधान प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में वही विद्यार्थी भाग लेंगे, जिनका चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक थीम से शीर्ष विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्होंने अपने नवाचारी विचारों और वैज्ञानिक मॉडल से निर्णायकों को प्रभावित किया। चयनित विद्यार्थी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी मजबूत करती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने की प्रेरणा मिलती है।


राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में सभी थीम को मिलाकर शीर्ष सात मॉडलों का चयन किया जाएगा। चयनित मॉडलों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी करने और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी की है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed