फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State level athlete stabbed to death

राज्यस्तरीय एथलीट की चाकुओं से गोद कर हत्या

Wed, 31 Aug 2022 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
State level athlete stabbed to death
फरीदाबाद। बदमाशों ने राज्य स्तरीय एथलीट की मंगलवार रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वह सेक्टर-12 खेल परिसर से अभ्यास कर अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान प्रियांशु (16) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेंट्रल थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रियांशु का 2024 के ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का सपना था। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा था।
मृतक मूलरूप से बिहार के गांव हांसीकेवल का निवासी था। उसके पिता जितेंद्र सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में रहते हैं। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रियांशु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। वह पढ़ाई के साथ खेल में अपना भविष्य बनाना चाहता था। उसका सपना देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाने का था। इसके लिए वह सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में रोज सुबह और शाम करीब पांच घंटे 2000 मीटर दौड़ का अभ्यास करता था। मंगलवार देर शाम वह करीब सात बजे अभ्यास करके साइकिल से घर लौट रहा था। तभी एक मॉल के पास कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने उसे करीब पांच बार चाकू मारे। जिसमें से दो बार छाती, एक बार पेट व अन्य जगहों पर मारे। जानकारों ने बताया कि बदमाश प्रियांशु के पीछे खेल के मैदान से निकलने के बाद ही लग गए थे। मॉल के पास खाली जगह होने के कारण उन्होंने उसे वहां घेर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेंट्रल थाने की पुलिस ने प्रियांशु को तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं जो आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के राज्यों में छापे मार रही हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed