फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stadium to be built in Bukharpur village with 400 crores, public works will be done, stadium will be ready in a year

बुखारपुर गांव में 400 करोड़ से बनाया जाएगा स्टेडियम, लोक निर्माण करेगा कार्य, एक साल में तैयार होगा स्टेडियम

Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stadium to be built in Bukharpur village with 400 crores, public works will be done, stadium will be ready in a year
Stadium to be built in Bukharpur village with 400 crores, public works will be done, stadium will be ready in a year
फरीदाबाद। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बुखारपुर में करीब साढ़े छह एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 429 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे पीडब्ल्यूडी विभाग बनाएगा। 2023 मार्च तक तैयार कर दिया जाएगा। जिले में अभी तक फतेहपुर बिलौच, तिगांव और अटाली में स्टेडियम बने हैं। विभाग के एक वरिष्ठ कोच का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। बुखारपुर में अभी तक इस तरह का खेल स्टेडियम नहीं है।
विज्ञापन

इस लिए यहां रहने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 121 स्टेडियम और बनाने हैं। इसमें फुटबॉल, एथलेटिक, क्रिकेट व एथलेटिक के ट्रैक बनाए जाएंगे। इसे प्रदेश सरकार की खेल नीतियों के तहत बनाया जाएगा। जिला खेल अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि स्टेडियम को बनाने के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। मार्च के बाद निर्माण कार्य शुुरू कर दिया जाएगा। इसे बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

खेल परिसर के लिए नियम
- जमीन पर पंचायत की मालिकाना हक हो, भूमि पर किसी प्रकार का विवाद नहीं हो
- समतल जमीन हो, गांव के बीच में हो
- जमीन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में न हो
- स्टेडियम के ऊपर हाईटेंशन बिजली की तार न हो
- जमीन स्कूल के नजदीक नहीं होना चाहिए
- पंचायत की ओर से जमीन को जिला खेल परिषद को स्थानांतरित करनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed