फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   stadium construction

Faridabad News: तीन करोड़ रुपये से स्टेडियम में बढ़ेगी खेल सुविधाएं

Sun, 24 Aug 2025 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
stadium construction
-चेंजिंग रूम, ट्रैकिंग पथ, फव्वारे, सेल्फी प्वाइंट और नई बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन

-नेताजी सुभाष चंद्र बोस में तीन करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं का विकास
सचिन कुमार
पलवल। शहर के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, जो लंबे समय से मरम्मत और देखरेख की कमी से जर्जर हालत में था, अब नए रूप में नजर आएगा। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का मरम्मत कार्य और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने इसके लिए विस्तृत टेंडर जारी किया है, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी औपचारिकताओं को निपटाकर जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। इसमें दो नए चेंजिंग रूम और टॉयलेट, नई बाउंड्री वॉल, ट्रैकिंग पथ, फव्वारा, गार्ड रूम, मूर्ति प्लेटफॉर्म, सेल्फी प्वाइंट, बैठने के लिए सीढ़ीनुमा व्यवस्था, मूर्ति की स्थापना और कोर्ट्स की फेंसिंग शामिल है। इन सुविधाओं के जुड़ने से न सिर्फ खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा बल्कि स्थानीय लोग भी मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिए आकर्षित होंगे।
विज्ञापन


शहर का यह स्टेडियम वर्षों से जिले के खिलाड़ियों का केंद्र रहा है, लेकिन रखरखाव की कमी के कारण यह धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता जा रहा था। मैदान की चारदीवारी टूटी हुई थी, ट्रैकिंग पथ अस्त-व्यस्त था और दर्शकों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। यही कारण है कि खिलाड़ी अक्सर अभ्यास के लिए दूसरी जगहों का रुख करने को मजबूर होते थे। अब इस मरम्मत और सौंदर्यीकरण योजना से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्टेडियम का कायाकल्प जिले के युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। जहां एक ओर खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं के साथ अभ्यास कर पाएंगे, वहीं दूसरी ओर आम जनता के लिए भी यह एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

खेल प्रेमियों का मानना है कि पलवल जैसे जिले में खेल सुविधाओं का विकास युवाओं को गलत राह से बचाकर उन्हें खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, स्टेडियम की मरम्मत और सौंदर्यीकरण से जिले में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावना भी बढ़ जाएगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही जिले में बड़े स्तर पर खेलने और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही स्टेडियम को जनता को समर्पित किया जाएगा। विभाग ने यह भी कहा है कि तीन करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिले के लोगों में अब इस बात को लेकर उत्साह है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम एक बार फिर से अपनी पुरानी रौनक वापस पाएगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर पलवल की पहचान बनेगा।



नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। हमारा लक्ष्य है कि खिलाड़ियों और जनता को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें और पलवल खेलों का एक प्रमुख केंद्र बने। - गौरव गौतम, खेल मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article