{"_id":"62b89590801a462e33419b2c","slug":"square-and-intersections-will-soon-shine-like-abroad-faridabad-news-noi6563579139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक-चौराहे विदेशों जैसी चमक बिखेरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक-चौराहे विदेशों जैसी चमक बिखेरेंगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के चौक-चौराहे भी जल्द विदेशों की झलक बिखेरेंगे। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। योजना के तहत एनआईटी-5 नंबर चौक के जीर्णोद्धार का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो गया। इसी तरह अन्य चौकों को विकसित किया जाएगा। इस योजना पर 2.20 करोड़ रुपये लागत आएगी।
शहर के अधिकांश चौराहे उजड़े पड़े हैं। देखरेख के अभाव में इन चौराहों की सुंदरता खत्म हो चुकी है। इसलिए एफएससीएल अब इन्हें नए सिरे से विकसित करने जा रहा है। इनमें से चार प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इन चौराहों को पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके बीच में मूर्ति लगेगी, इसके बगल में फव्वारा लगाया जाएगा। इसके बाद चौक के चारों तरफ पेड़-पौधे और फूल लगाए जाएंगे। इन चौराहों पर पानी नहीं ठहरे इसके लिए सीवर लाइन डाली जाएगी। एफएससीएल अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण के प्रोजेक्ट पर करीब 2.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बाद बीके चौक, हार्डवेयर चौक, नीलम चौक, प्याली चौक, सारन चौक को भी विकसित किया जाएगा।
इन चौराहों पर पहले होगा काम
एफएससीएल अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले एनएच-पांच के चौराहों पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाएं लगेगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है, जबकि पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा लगेगी। इन चौराहों पर सौंदर्यीकरण का पूरा कार्य सितंबर तक कर लिया जाएगा। अन्य दोनों चौराहों पर कृष्ण व अर्जुन और महात्मा गांधी की प्रतिमा भी लगेगी।
विज्ञापन
गुरुग्राम की कंपनी लगाएगी प्रतिमाएं
चौराहों पर प्रतिमाएं लगाने का काम गुरुग्राम की ही एक कंपनी को सौंपा गया हैं। ये सभी प्रतिमाएं 11 और 13 फीट ऊंची हैं। इन्हें गन मेटल के धातु से तैयार किया जा रहा है। इससे बनी प्रतिमाएं 50 से 60 साल तक जस की तस रहती हैं।
---
एनआईटी-5 चौक को तेजी से जारी है। चौराहों पर प्रतिमा लगाने का काम अगले माह शुरू हो जाएगा।
- अरविंद शेखावत, उप महाप्रबंधक, एफएससीएल