फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sprinter Vishwajeet Singh honored for winning silver medal in Nepal

Faridabad News: नेपाल में रजत पदक जीतने वाले धावक विश्वजीत सिंह को किया सम्मानित

Mon, 20 Jul 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Sprinter Vishwajeet Singh honored for winning silver medal in Nepal
फरीदाबाद। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले धावक विश्वजीत सिंह को मंत्री विपुल गोयल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि विश्वजीत की उपलब्धि पूरे हरियाणा और फरीदाबाद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा होता है।
विज्ञापन


मंत्री ने विश्वजीत को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहें। विश्वजीत इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुके हैं। उनकी लगातार सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। सम्मान समारोह में खेल प्रशिक्षक रामकिशन नागर, मयंक नागर, अजय रानी तथा खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विश्वजीत की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed