{"_id":"5e18b6bc8ebc3e8820439146","slug":"sports-teacher-died-in-road-accident-faridabad-news-noi484907431","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस टैंकर से टकराई कार, केंद्रीय विद्यालय के खेल शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस टैंकर से टकराई कार, केंद्रीय विद्यालय के खेल शिक्षक की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट की टीम के एक खिलाड़ी व खेल शिक्षक की फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली में एकत्रित हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के खिलाड़ियों व अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों को इसकी सूचना देकर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली रीजन डीसी नागेंद्र गोयल ने भी देर रात मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दुर्घटना में अन्य पांच शिक्षक घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार दिल्ली के कैंट के बेस कैंप स्थित अस्पताल में चल रहा है।
फरीदाबाद की सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। जांच अधिकारी एसआई मोहर सिंह ने बताया कि तेलंगाना से केंद्रीय विद्यालय की करीब 25 टीमें दिल्ली में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आई थी। यहां पांच जनवरी से 11 जनवरी तक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। हैदराबाद की टीम बुधवार को सेमीफाइनल में हार गई थी। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने आगरा स्थित ताजमहल देखने का प्लान बनाया।
बृहस्पतिवार सुबह एक कार बुक कर छह शिक्षक आगरा पहुंच गए। यहां से लौटते समय उनकी कार फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के क्राउन प्लाजा के पास देर रात करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़े एक गैस टैंकर में पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार की अगली सीट पर बैठे हैदराबाद के खेल शिक्षक किरण प्रसाद समेत अन्य पांच शिक्षक वीनू गोपाल, आनंद गणेश, गोपी कृष्ण, पवन कुमार व नरेंद्र कुमार घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को देर रात बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां किरण प्रसाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाकी घायल शिक्षकों को बेस कैंप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दुर्घटना के बाद घायल कार चालक व गैस टैंकर का चालक दोनों मौके से फरार हो गए हैं। सराय ख्वाजा थाना पुलिस मामला दोनों वाहनों के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी दोनों चालकों को तलाश कर रही है। उधर, मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके साथी शुक्रवार सुबह हैदराबाद लेकर रवाना हो गए।