फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sports department will hone hidden talents in rural areas

Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारेगा खेल विभाग

Mon, 13 Nov 2023 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Sports department will hone hidden talents in rural areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारेगा खेल विभाग। विभाग क्षेत्र में वाॅलीबाॅल, रस्साकसी, कुश्ती व एथलेटिक्स सहित छह खेलों के मुकाबले आयोजित कर बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करेगा। इस कदम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में यह खिलाड़ी पदक जीत सकें।
जिले के प्रत्येक गांव में ग्रामीण खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले को ई-प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें निखारने के लिए प्रतियोगिताओं की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें विभाग के कोच प्रशिक्षित करेंगे। जिससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सके। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करने के लिए राजीव गांधी खेल परिसर को भी अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किया जाएगा। खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। खेलों में कबड्डी (लड़का/लड़की), वाॅलीबॉल (लड़का/लड़की), खो-खो (लड़की), रस्साकसी, कुश्ती व एथलेटिक्स (लड़का/लड़की) सहित छह खेलों का चयन किया गया।
विज्ञापन




वर्जन

विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई रणनीति तैयार की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में विभाग के सहयोग से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed