{"_id":"684c7561f53eb6ec4b027b44","slug":"sports-activities-will-be-promoted-in-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45215-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय नए सत्र में खेल का सामान कराएगा उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों में खेलकूद, योग और अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। नए सत्र से महाविद्यालयों में शुरू करने के लिए रूप रेखा तैयार किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ बेहतर खेल सुविधाएं भी मिलेंगे। इसके लिए निदेशालय की ओर से आर्थिक सहायता के साथ खेल सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले के 11 महाविद्यालयों में खेल की सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए महाविद्यालयों में एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा डिस्कस थ्रो, लांग व हाई जंप के मैदान तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रति महाविद्यालय बजट मुहैया कराने का भी निर्णय लिया गया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही मुख्यालय भेजा जाएगा।
महाविद्यालयों में आयोजित होंगी अंतर जिला प्रतियोगिताएं
राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना लाने के लिए खंड व जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इनमें से बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें कोच के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय में तैनात खेल प्रभारी से अगले सत्र के लिए खेल कैलेंडर तैयार करने को कहा गया गया। इसमें एथलेटिक्स, योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्रत्येक महाविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय महाविद्यालयों में खेल की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा, जिससे बेहतरीन खिलाड़ी तैयार हो सकें।
डाॅ. सुनिधी, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी