फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sport

यूथ::: कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का किया स्वागत

Sun, 31 Aug 2025 04:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
sport
कराटे में अंडर-8 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का खेल मंत्री ने पदक पहनाकर किया स्वागतसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में होडल के गांव मरौली निवासी मोक्ष सौरोत ने अंडर-8 वर्ग में रजत पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इससे पहले मोक्ष ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था।


प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मोक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे पदक पहनाकर स्वागत किया। रविवार को 24वीं कराटे प्रतियोगिता में रजत जीतकर लौटे मोक्ष का पलवल पहुंचने पर खेल मंत्री ने सम्मान किया। मोक्ष के पिता अनूप सौरोत ने बताया कि बेटे ने राज्यस्तरीय मुकाबले में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी को हराकर कांस्य जीता था और उसी उपलब्धि के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। राष्ट्रीय स्तर पर मोक्ष ने 6-3 से मुकाबला जीतकर रजत पदक प्राप्त कर हरियाणा का गौरव बढ़ाया।गांव मरौली में लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से मोक्ष का भव्य स्वागत किया। मोक्ष के दादा सूबेदार मानसिंह ने कहा कि उनका पोता भविष्य में प्रदेश और विदेश में नाम कमाकर भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed