फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special train will run for two days for MP

Faridabad News: एमपी के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 08 Apr 2024 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 08 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Special train will run for two days for MP
भीड़भाड़ को देखते हुए नई दिल्ली-अशोक नगर स्पेशल ट्रेन को अप्रैल और जुलाई में चलाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, झांसी, बीना और अशोक नगर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली-अशोक नगर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन अप्रैल और जुलाई में दो-दो फेरे लगाएंगी। इस रूट पर भारी भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

रेेलवे अधिकारियों के मुताबिक जिन रूटों पर लोगों की मांग होती है, वहां स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। नई दिल्ली से अशोक नगर के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04004/04003 का संचालन अप्रैल और जुलाई माह में किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेनें कुल 04 फेरे लगाएंगी। गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोक नगर स्पेशल 10 अप्रैल और 18 जुलाई को नई दिल्ली से सुबह 12:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 4 बजे अशोक नगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली स्पेशल 14 अप्रैल 2024 तथा 22 जुलाई 2024 को अशोक नगर से सायं 5:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन फरीदाबाद, आगरा छावनी, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना और अशोक नगर (मध्य प्रदेश) स्टेशन पर दोनों दिशा में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed