{"_id":"6a207c6ed7ebfff639076ded","slug":"special-development-clinic-started-for-high-risk-newborns-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71532-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाई रिस्क नवजात शिशुओं के लिए शुरू हुआ विशेष डेवलपमेंट क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाई रिस्क नवजात शिशुओं के लिए शुरू हुआ विशेष डेवलपमेंट क्लीनिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। समय से पहले जन्मे गंभीर बीमारियों से जूझ चुके नवजात शिशुओं की देखभाल और विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में पहला इन्फेंट एंड चाइल्ड डेवलपमेंट क्लीनिक (आईसीडीसी) शुरू किया गया है। यह क्लीनिक ऐसे बच्चों के लिए नियमित विकासात्मक निगरानी, न्यूरोलॉजिकल मूल्यांकन, पोषण परामर्श, श्रवण और दृष्टि जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार एनआईसीयू से छुट्टी मिलने के बाद कई उच्च जोखिम वाले बच्चों में विकास, सुनने, देखने और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बाद में सामने आती हैं। ऐसे में शुरुआती वर्षों में नियमित फॉलो-अप और समय पर हस्तक्षेप बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अमृता अस्पताल के इस क्लीनिक में नवजात विशेषज्ञों के साथ डाइटिशियन, लैक्टेशन काउंसलर, ऑडियोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञों की टीम सेवाएं देगी। यह सुविधा न केवल अभिभावकों बल्कि बाल रोग विशेषज्ञों और छोटे नर्सिंग होम्स के लिए भी रेफरल सेंटर के रूप में काम करेगी। यह विशेष क्लिनिक प्रत्येक बुधवार दोपहर 2 से 4 बजे तक अपॉइंटमेंट के आधार पर संचालित की जाएगी।