फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special campaign launched for permanent solution to waterlogging

Faridabad News: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया

Sun, 15 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Special campaign launched for permanent solution to waterlogging
कई क्षेत्रों में की गई नालों और ड्रेनेज की सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मानसून पूर्व तैयारियों के तहत जिला प्रशासन द्वारा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सेक्टर-20, 48, संजय कॉलोनी, बड़खल सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में नालों की सफाई और ड्रेनेज प्वाइंट्स को अवरोध मुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान जलभराव की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि बरसात के समय जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए प्रशासन ने बहुपरतीय रणनीति अपनाई है। इसमें प्रमुख नालों की समयबद्ध सफाई, अतिक्रमण हटाना, पंपिंग स्टेशन की क्षमता में वृद्धि, तथा जल निकासी प्रणाली को सुचारू बनाने जैसे कदम शामिल हैं। नगर निगम की देखरेख में इन कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माण के कारण जहां जल निकासी बाधित हो रही थी, वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में एचसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जो लगातार अपने क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed