{"_id":"6883c26f7c0a2ff24c090a62","slug":"special-camp-organized-for-children-without-aadhar-card-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47898-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना आधार कार्ड वाले बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना आधार कार्ड वाले बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) मिनी सचिवालय में विशेष आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के पर्यवेक्षण में हुआ।
इस शिविर का उद्देश्य उन बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाना था, जो अब तक किसी कारणवश पहचान पत्र से वंचित रह गए थे। शिविर में पहले से चिन्हित बच्चों के आधार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
रीतू यादव ने शिविर स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अभिभावकों से संवाद किया और आधार कार्ड के महत्व को रेखांकित किया। डीएलएसए ने आमजन से अपील की कि जिन बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बना है, उनके अभिभावक शीघ्र अपने नजदीकी आधार केंद्र पर संपर्क करें।