{"_id":"606c5fe08ebc3e5903546c62","slug":"spartan-ncr-team-won-by-27-runs-yash-kaushik-became-man-of-the-match-faridabad-news-noi575533988","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पार्टन एनसीआर की टीम 27 रन से जीती, यश कौशिक बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पार्टन एनसीआर की टीम 27 रन से जीती, यश कौशिक बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। गांव पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए 17वें रविंद्र फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग मैच में स्पार्टन एनसीआर ने फरीदाबाद वॉरियर्स की टीम को 27 रन से हराया। दूसरी मुकाबले में एचआर ड्रीम टीम ने फरीदाबाद सुपर किंग को 10 विकेट से शिकस्त दी।
कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि यह टी-20 मैच था। फरीदाबाद वॉरियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। स्पार्टन एनसीआर टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। बल्लेबाज यश कौशिक ने 50 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद वॉरियर्स की टीम 19.1 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यश कौशिक को मैन ऑफ द मैच और दीपक खत्री को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे मुकाबले में एचआर ड्रीम (इलेवन) ने फरीदाबाद सुपर किंग टीम को 10 विकेट से हराया। फरीदाबाद सुपर किंग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचआर ड्रीम (इलेवन) की टीम ने नौ ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 97 रन बनाकर जीत हासिल की। रोहित रलहान ने 60 रन और अंकित कुमार ने 29 रन बनाए। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।