फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Spark Minda beat NHAI by 167 runs

Faridabad News: स्पार्क मिंडा ने एनएचएआई को 167 रन से हराया

Sun, 01 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Spark Minda beat NHAI by 167 runs
- कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में जीत के साथ अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। मानव रचना कारपोरेट टूर्नामेंट में शनिवार को स्पार्क मिंडा की टीम ने एनएचएआई को 167 रन से हराया। इसके साथ ही स्पार्क मिंडा ने प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। स्पार्क मिंडा के लिए दो खिलड़ियों ने शतकीय पारी खेली। स्पार्क मिंडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 412 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एनएचएआई की टीम 18 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। स्पार्क मिंडा के लिए बल्लेबाजी करते हुए सौरभ शर्मा ने 134 रन की पारी खेली। वहीं शांतनू ने 121 रन बनाए। इसके जवाब में एनएचएआई की ओर से बल्लेबाजी को आए विनय साहू ने 81 और रितेश दहिया ने 46 रन की पारी खेली। स्पार्क मिंडा की ओर से अमित जालान ने तीन विकेट अपने नाम किए। मैच में 134 रन बनाने वाले सौरभ शर्मा और 121 रन बनाने वाले शांतनू को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed