{"_id":"6a2d93b2dd8bc9475906feca","slug":"son-who-attacked-father-with-a-knife-and-his-accomplice-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72336-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिता पर चाकू से हमला करने वाला बेटा और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिता पर चाकू से हमला करने वाला बेटा और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
मां के साथ गाली-गलौज का बदला लेने के लिए रची थी साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना पल्ला पुलिस ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बेटे भरत और उसके साथी ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भरत को 11 जून तथा उसके साथी ओमकार को 12 जून को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी धन सिंह ने शिकायत दी थी कि 4 अप्रैल को वह किसी कार्य से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनके पुत्र भरत और उसके साथी ओमकार ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर धन सिंह के साथ मारपीट की और उन पर चाकू से कई वार किए। हमले में धन सिंह की पसली, कूल्हे और बाजू के पास गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि भरत अपनी मां के साथ नोएडा में रहता था। उसके माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को धन सिंह ने फोन पर भरत की मां के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात से नाराज होकर भरत ने अपने दोस्त ओमकार को बुलाया। ओमकार चाकू लेकर आया और दोनों ने मिलकर धन सिंह को रास्ते में रोककर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से भरत को दो दिन और ओमकार को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।