{"_id":"68584e9ccc0b3e69cf03a6e4","slug":"son-of-a-textile-businessman-raped-a-delhi-girl-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45799-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कपड़ा कारोबारी के बेटे ने दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कपड़ा कारोबारी के बेटे ने दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी दोस्ती, पुलिस ने केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था। दोनों की दोस्ती साइट के जरिये हुई थी। थाना बल्लभगढ़ महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके माता पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उन्होंने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था। जहां पर उनकी युवक से दोस्ती गई। दोस्ती के दौरान उनको पता चला कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया। 24 अप्रैल को वह युवक के जन्मदिन वाले दिन पहली बार फरीदाबाद आई और युवक उसको अपनी गाड़ी में घुमाते हुए गांव नीमका की तरफ सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा तब युवती ने पुलिस को फोन करने के फोन निकाला तो युवक ने उसका फोन छीनकर बंद कर दिया। उसके बाद युवती को कहा कि उनकी शादी तो होने वाली है इसलिए यह एक आम बात है। जिस पर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस पर युवक ने उसको सॉरी बोल दिया और वह उससे अगली बार आगरा के एक होटल में मिली। वहां पर युवक ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरीके से युवक ने कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब युवती ने उसको शादी के लिए बोला, तो वह आनाकानी करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है।