फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son-in-law attacks wife, brother-in-law, and father-in-law with a knife.

Faridabad News: दामाद ने पत्नी, साले और ससुर पर चाकू से किया हमला

Sat, 16 May 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacks wife, brother-in-law, and father-in-law with a knife.
पति-पत्नी का कोर्ट में चल रहा है केस, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव डीग प्रहलादपुर में बृहस्पतिवार रात ससुराल पहुंचे दामाद ने पत्नी, साले और ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पत्नी अंजू और उसका भाई हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीग प्रहलादपुर निवासी सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी अंजू की शादी साल 2020 में मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद पंकज सेक्टर-दो में किराये पर रह रहा था। आरोप है कि उनका दामाद पंकज शराब का सेवन कर उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करता था। कई बार पंचायत के माध्यम से उसे समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन पंकज उनकी बेटी को आए दिन मारता-पीटता रहता था। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने पंकज के खिलाफ प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद से बेटी मायके में रह रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात पंकज उनके घर पर आया। उसी दौरान अंजू सीढ़ियों से उतर रही थी। आरोप है कि पंकज ने देखते ही अंजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। बहन की चीख सुनकर भाई हरविंदर बचाने के लिए आया तो आरोपी पंकज ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी ने ससुर सुरेश को भी निशाना बनाया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह पंकज को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घायल अंजू और हरविंदर को उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां अभी अंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंजू और आरोपी पंकज के दो बच्चे हैं, जिसमें से बेटा आरोपी के पास रहता है। वहीं बेटी अंजू के पास मायके में रहती है। दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि पंकज छह महीने से उन्हें धमकी दे रहा था। इस संबंध में उन्होंने करीब छह महीने पहले सदर बल्लभगढ़ थाना में शिकायत भी दी थी लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed