फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son and daughter-in-law beat up the elderly person.

Faridabad News: बेटे और बहू ने बुजुर्ग को पीटा

Sat, 05 Sep 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law beat up the elderly person.
फरीदाबाद। अनंगपुर गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे बुजुर्ग की उसके बड़े बेटे और बहू ने पिटाई कर दी थी। आरोप है कि बेटे ने डंडे से हाथ और कमर पर वार करने के बाद बुजुर्ग के सिर, नाक और कनपटी पर मुक्के मारे थे।
विज्ञापन

घटना 28 अगस्त की शाम करीब छह बजे हुई थी। पुलिस ने गंभीर चोट की चिकित्सकीय राय मिलने के बाद तीन सितंबर को आरोपी सुशील और उसकी पत्नी रूबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। भूड़ मोहल्ला निवासी राजपाल ने पुलिस को बताया था कि 28 अगस्त को उनके छोटे बेटे सुरेंद्र और बहू रितु के बीच कहासुनी हो रही थी। वह दोनों को समझा रहे थे। आरोप है कि सुशील ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के डंडे से उनके बाएं हाथ की उंगलियों और कमर पर वार किया। इसके बाद नाक, कनपटी और सिर पर मुक्के मारे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीन सितंबर को चिकित्सक ने उन्हें बयान देने के लिए स्वस्थ बताया और चोट को गंभीर प्रकृति का बताया। इसके बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed