फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son along with his friends attacked his father with a knife

Faridabad News: बेटे ने साथियों संग मिलकर पिता पर किया चाकू से हमला

Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Son along with his friends attacked his father with a knife
पारिवारिक विवाद में तीन-चार बार घोंपा चाकू, सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में एक बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पिता की पसलियों और कूल्हे पर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिव कॉलोनी निवासी धन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अप्रैल को जब वह किसी काम से बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके बेटे भरत ने अपने दो साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन पर चाकू से लगातार तीन-चार बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन




पल्ला थाना पुलिस को पांच अप्रैल को बीके अस्पताल से सूचना मिली थी कि धन सिंह झगड़े में घायल होकर भर्ती हुए हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि वह चोटों के कारण बयान देने की स्थिति में नहीं थे और पारिवारिक कारणों व आपसी विचार-विमर्श के चलते उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने में समय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन धन सिंह ने अपने बेटे और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा तब कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed