फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   some people try to kidnap a young boy but failed

कोरोना टीम के डॉक्टर बनकर किया छात्र के अपहरण का प्रयास

Fri, 08 May 2020 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
some people try to kidnap a young boy but failed
बल्लभगढ़। शहर की गर्ग कालोनी में एक युवक से पुरानी रंजिश के कारण उसके दोस्त ही कोरोना टीम के डॉक्टर बनकर उसका अपहरण करने पहुंच गए। युवक के घर पर नहीं मिलने से आरोपियों की योजना फेल हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा, मगर बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन

सूरजकुंड रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को चार पांच विद्यार्थी खुद को कोरोना कर्मचारी बताकर एक युवक के घर पहुंच गए और परिजनों से उसे अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे। गनीमत रही कि उस समय युवक घर पर नहीं था। दरअसल एक अन्य दोस्त ने पहले ही उसे सारे मामले की जानकारी दे दी थी। इसलिए युवक घर से निकल गया था। वापस घर आने पर युवक ने सारी बात परिजनों को बताई। इस पर पीड़ित युवक के परिजनों ने इसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में की। थाना आदर्श नगर प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि सभी विद्यार्थी हैं। उनमें आपस में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। शिकायत मिलने पर सभी के परिजनों को बुला लिया गया। अभी आरोपों की जांच चल रही है किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed