फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Solar panels will be installed in 21 government schools of the district.

Faridabad News: जिले के 21 राजकीय विद्यालयों में लगेंगे सोलर पैनल

Thu, 26 Mar 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Solar panels will be installed in 21 government schools of the district.
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में अब बिजली की समस्या से राहत मिलने वाली है। विभाग द्वारा 21 सरकारी स्कूलों में जल्द ही सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत फतेहपुर तगा, बदरोला, सीकरी, सेक्टर-21डी, सेक्टर-28, फतेहपुर चंदीला, फरीदपुर, मिर्जापुर और मोहना सहित कुल 21 विद्यालय शामिल किए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यलय के अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों में सोलर पैनल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से लगाए जाएंगे। इससे स्कूलों को सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल बिजली मिलेगी। साथ ही बिजली कटौती के दौरान भी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। सोलर पैनल लगने से बिजली बिल में भी कमी आएगी, जिससे बची राशि का उपयोग अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


वर्जन---
यह विभाग की अच्छी पहल है। इससे विद्यालयों में बिजली की बचत होगी। साथ ही बिजली मीटर के बिल में भी कमी आएगी। यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।--- श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed