फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Software update on e-learning student tablets

Faridabad News: ई-अधिगम छात्र टेबलेट्स पर सॉफ्टवेयर हुआ अपडेट

Fri, 28 Jul 2023 10:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Software update on e-learning student tablets
विद्यार्थियों के टैबलेट में चार एप्लीकेशन मौजूद होने चाहिए : विक्रम सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थी 29 जुलाई तक टैबलेट में चार एप्लीकेशन अपडेट कर लें। ई-अधिगम स्टूडेंट्स टैबलेट पर सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध हुआ है। अपडेट के बाद विद्यार्थियों के आई प्रेप पीएएल एप्लीकेशन, वन स्कूल पीएएल एप्लीकेशन, सीजी स्लेट पीएएल एप्लीकेशन और अवसर एप्लीकेशन दिखाई देंगे।

उपायुक्त ने कहा कि एमडीएम का इंस्टॉलेशन, नए पीएएल एप्लीकेशन का इंस्टॉलेशन, सॉफ्टवेयर अपडेट करने से पहले 3 बातें सुनिश्चित करनी होंगी। साफ्टवेयर अपडेट करते समय स्थिर नेटवर्क कनेक्शन कम से कम एक जीबी मेमोरी स्पेस, 3.50 प्रतिशत से अधिक बैटरी होनी चाहिए। सबसे पहले टैबलेट को रिस्टार्ट करना होगा। पावर और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ लंबे समय तक दबाकर टैबलेट को पुन: आरंभ करना होगा। दोबारा स्टार्ट होने पर टेबलेट होम स्क्रीन में दिख रहे आई (i) चिह्न पर क्लिक करें। सेटिंग में डिवाइस मेंटेनेंस अनुभाग पर क्लिक करें। स्क्रीन के ऊपरी दाई कोने पर तीन बिंदुओं पर क्लिक करें और फिर अबाउट डिवाइस केयर पर क्लिक करें या स्क्रीन के निचले हिस्से में सॉफ्टवेयर अपडेट विकल्प पर क्लिक करें। डाउनलोड और इंस्टाल विकल्प पर क्लिक करें। जब अपडेट डाउनलोड हो रहा हो तो आप देख सकते है कि अपडेट कितना बचा है। अपडेट के सौ प्रतिशत पूरा होने तक प्रतीक्षा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed