{"_id":"6106dc7a8ebc3e83f753ae76","slug":"society-residents-demonstrated-against-the-builder-faridabad-news-noi59699888","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी वासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी वासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में बिल्डर के हौसले इतने बुलंद है कि रविवार को स्थानीय आरडब्ल्यूए सोसाइटी का टेकओवर लेने बिल्डर कार्यालय पहुंचे, तो कोई नहीं मिला। वहां बाउंसर तैनात कर दिए गए। सोसाइटी वासियों का आरोप है कि बिल्डर उन्हें टेकओवर नहीं दे रहा है, बल्कि धमका रहा है। इसको लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद छाबड़ी ने बताया कि बिल्डर के प्रतिनिधि ने शनिवार रात को सोसाइटी टेकओवर करने के लिए ईमेल के माध्यम से हमें सूचित किया था। बिल्डर के प्रतिनिधि ने यह पत्र उपायुक्त कार्यालय, डीटीपी, डीसीपी सेंट्रल, सोसाइटी रजिस्ट्रार सहित कई लोगों को भी भेजा है। अब उस ईमेल को मानने से वह इनकार कर रहे हैं। रविवार को सभी सोसायटी वासी शांतिपूर्वक बिल्डर के बीपीटीपी कार्यालय में टेकओवर के लिए पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में बाउंसर मौजूद थे। सोसाइटी में कानून व्यवस्था को बनाने के लिए खेड़ीपुल थाना की पुलिस को भी बुलाया। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि पुलिस भी लोगों की सहायता की बजाय बिल्डर का पक्ष ले रही है। यह बिल्कुल न्याय संगत नहीं है। इस मौके पर रमणीक चहल, राजेश बत्रा, गौरव मेहता, ऋषि कपूर, प्रताप सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।
यह है मामला
कई वर्षों से प्रिंसेस पार्क सोसाइटी और बिल्डर के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है। सोसाइटी वासियों का कहना है कि बिल्डर ने चार टावर का आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इसके अलावा माइनस (भूतल) दो बेसमेंट भी तैयार करके नहीं दिया है। सोसाइटी को मास्टर रोड से भी नहीं जोड़ा गया है। इसके अलावा 33 केवीए ग्रिड लाइन के स्थान पर 11 केवीए की लाइन दी है।