{"_id":"68ec008593aab038f70155dc","slug":"society-residents-are-troubled-by-power-cuts-and-broken-roads-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53422-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली कटौती और टूटी सड़कों से परेशान सोसाइटीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली कटौती और टूटी सड़कों से परेशान सोसाइटीवासी
विज्ञापन
केएलजे सोसाइटी में आयोजित संवाद में निवासियों ने रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित केएलजे सोसाइटी के डी ब्लॉक निवासी इन दिनों बिल्डर की मनमानी, बार-बार हो रही बिजली कटौती और टूटी सड़कों की समस्या से परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
रविवार को सोसाइटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने बताया कि रात के समय कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है। इससे बुजुर्गों और छोटे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सोसाइटी की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि गाड़ियों और दोपहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और बारिश में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। निवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जल्द समाधान की मांग की है।
इस मौके पर डीके सिंह, ऋषिदास शुक्ला, अनिल कुमार भारद्वाज, एसपी शर्मा, कमल पांड़े, सुजीत कुमार, एसके बंसल, संजय शुक्ला, अरुण कुमार, दिनेश, वीरेंद्र भारद्वाज, आरआर पाराशर, वंदना व सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
हम हर महीने मेंटेनेंस चार्ज भरते हैं, लेकिन बिल्डर न तो सड़कें ठीक करवा रहा है और न ही बिजली की दिक्कत का समाधान कर रहा है। -डीके सिंह, निवासी
बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरने से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार इसको लेकर शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हुआ।-अनिल भारद्वाज, निवासी
रात में अचानक बिजली चली जाती है, जेनरेटर भी समय पर नहीं चलता है। कई बार समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -एसपी शर्मा, निवासी
हमने बिल्डर और आरडब्ल्यूए से संपर्क किया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो हमें प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ेगी।-एसके बंसल, निवासी