फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ...so the day of Ramnavami was fixed for the attack

Faridabad News: ...तो रामनवमी का दिन तय था हमले के लिए

Thu, 06 Mar 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
...so the day of Ramnavami was fixed for the attack
संदिग्ध आतंकी से अबू सूफियान को लेकर खुफिया एजेंसी की टीम ने पूछे सवाल
विज्ञापन

आतंकी अबू सूफियान को बीते कई सालों से खुफिया एजेंसी कर रही है तलाश

- अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएम) मॉड्यूल के मुख्य आतंकियों में है अबू सूफियान
- अब्दुल रहमान से एजेंसी टीम ने पूछा कि अबू से कब-कब हुई बात, वीडियो कॉल पर कैसी लोकेशन दिख रही थी सूफियान के पीछे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) से खुफिया एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है। एजेंसी को शक है कि आतंकियों का राम नवमी के दिन यानि छह अप्रैल 2025 को राम मंदिर पर हमले का प्लान था। इसी के चलते पकड़ा गया अब्दुल ये हैंड ग्रेनेड लेकर यहां से चार मार्च को ही वापस अयोध्या जाने वाला था।

जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो अयोध्या पहुंचने के बाद अब्दुल को ये हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर किसी अन्य व्यक्ति के हवाले करने थे। इसे अब तक उसका नाम या अन्य जानकारी नहीं दी गई थी। ये भी संभव है कि ये सामान हैंडलर के कहने पर अब्दुल किसी जगह पर रखता और वहां से फिर स्लीपर सेल या अन्य कोई आकर उसे ले जाता। लेकिन अब्दुल के पास ये जानकारी अयोध्या वापस पहुंचाने के दिन ही आने वाली थी। उससे पहले फरीदाबाद में ही दो मार्च को उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, बीते दो दिन से खुफिया एजेंसी की टीमें दिनभर में कई-कई घंटों तक अब्दुल रहमान से पूछताछ कर रही हैं। अब्दुल से अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी अबू सूफियान के बारे में पूछताछ कर रही है। टीम अब्दुल से सवाल पूछ रही है कि वो अबू सूफियान के संपर्क में कब आया। साथ ही उससे वीडियो कॉल पर भी बात कितनी बार हुई या सिर्फ वॉइस कॉल पर ही बात होती थीं। टीम ये भी पूछ रही है कि अबू सूफियान वीडियो कॉल पर था तो उसके पीछे का बैकग्राउंड किस तरह का था। वो किसी कमरे में बैठकर बात करता है या कहीं बाहर की लोकेशन। इसके पीछे खुफिया एजेंसी का मकसद है कि अबू सूफियान के बारे में ये पता लगाया जा सके कि वो किस देश में छिपकर बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed