फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   smart City Limited built a road without removing electric poles from middle of road on Patel Chowk-Bakharal Ro

अमर उजाला अभियान: ऐसे कैसे बनेगी स्मार्ट सिटी, बिजली के खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क

Sat, 03 Sep 2022 06:14 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी के कार्यों में स्मार्टनेस की बात की जाए तो एक साल बाद भी नाले का काम जगह-जगह अधूरा है। फुटपाथ अभी बनी नहीं, सड़क की सेंटर वर्ज में ग्रिल लगी नहीं है। यहां लगे पत्थर भी गिर गए। 

विज्ञापन
smart City Limited built a road without removing electric poles from middle of road on Patel Chowk-Bakharal Ro
बीच सड़क खड़ा खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद नगर निगम के बाद अब स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही सामने आने लगी है। एसजीएम नगर स्थित पटेल चौक-बड़खल रोड पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सड़क के बीच से बिजली के खंभे हटाए बिना ही सड़क बना दी है। इससे यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 

विज्ञापन

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बड़खल चौक से अनखीर होते हुए पटेल चौक तक स्मार्ट सड़क बनाई जा रही है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुए करीब एक साल बीत गया है लेकिन अब तक केवल 50 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। सड़क के दोनों तरफ हजारों पेड़-पौधे को काट कर सड़क को चौड़ा कर नाले बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्मार्ट सिटी के कार्यों में स्मार्टनेस की बात की जाए तो एक साल बाद भी नाले का काम जगह-जगह अधूरा है। फुटपाथ अभी बनी नहीं, सड़क की सेंटर वर्ज में ग्रिल लगी नहीं है। यहां लगे पत्थर भी गिर गए। बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभे हटाए बिना ही सड़क बना दी गई। सोलर स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। इससे लोग काफी परेशान है। लोगों का आरोप है कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड नगर निगम व अन्य सिविक एजेंसियों से भी घटिया काम कर रही है।  

विज्ञापन

सड़क पर बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम की ओर से जगह मांगी गई है। जल्द इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। खंभों को हटाकर लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। -अरविंद शेखावत, उप महाप्रबंधक, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed