फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Small secretariat will be built in Barkhal: CM

बड़खल में बनेगा लघु सचिवालय : सीएम

Sun, 25 Jun 2023 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Small secretariat will be built in Barkhal: CM
शहर के विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये की दी विशेष ग्रांट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के विकास के लिए रविवार का दिन खास रहा। पलवल में हुई रैली में जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार की घोषणा की, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मांग पर मुख्यमंत्री ने बड़खल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लघु सचिवालय की सौगात देने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शहर के विकास कार्यों के लिए सोमवार तक नगर निगम के खाते में 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए जो भी विकास कार्य उनके समक्ष लाए जाएंगे उन्हें प्राथमिकता के तौर पर पूरा दिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर को जो तीन बड़ी सौगात दी हैं उनके लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से वह उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़खल में लघु सचिवालय के निर्माण के बाद सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे और नगर निगम को सौ करोड़ रुपये मिलने से विकास कार्यों को एक नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed