फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Small industries should also get registered with ESIC, no penalty will be levied

Faridabad News: छोटे उद्योग भी कराएं ईएसआईसी में पंजीकरण, नहीं लगेगी पेनल्टी

Fri, 18 Jul 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Small industries should also get registered with ESIC, no penalty will be levied
स्प्री योजना के तहत दी जा रही है छूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में कंपनियों व संस्थानों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दस से अधिक श्रमिक वाले उद्योगों को ईएसआईसी में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस योजना के तहत इस समय पंजीकरण कराने वाले नियोक्ताओं का पुराना बकाया व पेनल्टी पूरी तरह माफ कर दी जाएगी। जिले में कुछ उद्योगों ने किन्हीं कारणों से पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे में इन उद्योगों में कार्य कर रहे श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।

ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) की ओर से फिर स्प्री योजना की शुरूआत की गई है। स्प्री योजना (एसपीआरईई) में अपंजीकृत नियोक्ता ईएसआईसी में अपना पंजीकरण कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी खुद का, माता-पिता, पत्नी व बच्चों का इलाज मुफ्त में करा सकेंगे। यह योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी। शहर में 28 हजार से अधिक उद्योग हैं। पंजीकरण न करने पर कर्मचारी दुर्घटना में मिलने वाले लाभ व इलाज से भी वंचित रह जाते हैं। इस योजना को हाल ही में ईएसआईसी की बैठक में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हरी झंडी दी है।
विज्ञापन



डिजिटल रूप से कर सकते हैं पंजीकृत



नियोक्ता अपनी इकाइयों का ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल के जरिये डिजिटल रूप से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है। नियोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए उनकी सहायता के लिए सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। यहां एक कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। नियोक्ता पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए केंद्र के 0129-2222980/81 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



स्प्री योजना उन नियोक्ताओं के लिए लाभकारी है, जो किन्हीं कारणों से ईएसआईसी में अपना पंजीकरण नहीं करा सके हैं। जो पुराना बकाया भरने के डर से पीछे हटते हैं। उनसे कोई बकाया नहीं लिया जाएगा। - क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीना, ईएसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed