फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slip road will be built from Old Faridabad to Neelam Ajronda Metro Station.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद से नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन तक बनेगी स्लिप रोड

Wed, 25 Sep 2024 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 25 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Slip road will be built from Old Faridabad to Neelam Ajronda Metro Station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के करीब 20 हजार वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओल्ड फरीदाबाद चौक पर सर्विस स्लिप रोड निर्माण का प्रस्ताव रखा है, जो नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन तक बनाई जाएगी। ये स्लिप रोड करीब डेढ़ किलोमीटर की होगी। सर्विस स्लिप रोड बनने से दिल्ली से बल्लभगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को जाम से काफी राहत मिलेगी। फिलहाल स्लिप रोड वाली जगह पर दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा है।

ओल्ड फरीदाबाद चौक को राजीव गांधी चौक के नाम से भी जाना जाता है। इस चौक से रोजाना 20 हजार से अधिक वाहनों का आना जाना होता है। सबसे बड़ी इस चौक की समस्या एनएचएआई की तरफ आने वाला रेलवे अंडरपास है। जब लोग इस अंडरपास से निकलकर एनएचएआई की तरफ जाते हैं तो उस तरफ रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण वहां पर वाहन की गति धीमी हो जाती है। इसके साथ ही यहां से जब दिल्ली की तरफ लोग जाते हैं तो मुड़ने के लिए कोई स्लिप रोड नहीं है। जिसकी वजह से यहां पर हर समय वाहनों का जबरदस्त जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


इसके अलावा वाहन चालक जब बल्लभगढ़ से ओल्ड चौक के लिए चलते हैं तो उनकी सहूलियत के लिए सर्विस रोड से रेलवे अंडरपास की ओर मुड़ते ही स्लिप रोड बनी है लेकिन इस रोड पर भी ऑटो चालक ने अपना कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद सब्जी मंडी से एनएच की तरफ आने वाला रास्ता सीधे चौक को जोड़ता है और एक रास्ता बल्लभगढ़ की तरफ मुड़ता है। इस स्लिप रोड पर भी ऑटो और छोटे वाहनों का कब्जा रहता है। इस कारण दिल्ली से जो ट्रैफिक बल्लभगढ़ के लिए जाता है वह जाम में फंस जाता है। यहां पर भी जाम को खत्म करने के लिए अजरौंदा चौक की तरह स्लिप सर्विस रोड के निर्माण पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अजरौंदा चौक की तरह यहां पर भी सर्विस रोड बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। प्लान तैयार करके मंजूरी के लिए फाइल उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
- कमलकांत, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed