{"_id":"69da95bb8f9d7c34ce0b4e74","slug":"sledge-hammer-cricket-academy-won-the-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67241-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने टीसीएच को 67 रन से हरा दिया। 30 ओवर के इस अंडर 14 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई स्लेज हैमर ने 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीएच 27.3 ओवर में सिर्फ 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
स्लेज हैमर के लिए ओपनर अराध्य ने 50 रन बनाए जबकि ध्रुव और राज ने 19-19 रनों का योगदान दिया। टीसीएच के लिए कप्तान अंश त्रिपाठी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया। इसके जवाब में टीसीएच के लिए बल्लेबाजी को आए नक्ष ने 23 रन बनाए जबकि शिवांश ने 21 और दुष्यंत ने 12 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका।
स्लेज हैमर के लिए तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें आहिल तिवारी ने तीन विकेट झटके जबकि राज और इशान को दो-दो विकेट मिले। आहिल तिवारी को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।