फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slate stone used to come from Rewari, and country-made pistols from Delhi and Ujjain.

Faridabad News: रेवाड़ी से स्लेट पत्थर और दिल्ली-उज्जैन से आते थे कट्टे

Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Slate stone used to come from Rewari, and country-made pistols from Delhi and Ujjain.
नकली सीमेंट फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, आठ दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करीब 15 दिन पहले पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्टरी के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव में श्मशान घाट के पास चल रही फैक्टरी में खराब सीमेंट और क्लिंकर में रेवाड़ी से मंगवाया गया पिसा हुआ स्लेट पत्थर मिलाया जाता था।
इसके बाद तैयार मिश्रण को दिल्ली और उज्जैन से मंगवाए गए ब्रांडेड कंपनी के खाली कट्टों में भरकर असली सीमेंट बताकर बेचने का आरोप है। आरोपी फैक्टरी मालिक अफजल को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की पूछताछ में आरोपी अफजल निवासी हरी नगर एक्सटेंशन, दक्षिण दिल्ली ने स्वीकार किया कि वह करीब एक साल से इस अवैध धंधे में शामिल था। उसने बताया कि मिलावट का खेल रचने के लिए वह कुंड रेवाड़ी से पिसा हुआ स्लेट पत्थर मंगवाता था। इस स्लेट पत्थर को खराब सीमेंट और क्लिंकर में मिलाया जाता था, जिससे सीमेंट की मात्रा बढ़ जाती थी। इस मिलावटी माल को भरने के लिए वह दिल्ली और मध्य प्रदेश के उज्जैन से अल्ट्राटेक कंपनी के नाम के नकली खाली कट्टे (बैग) खरीदता था।
विज्ञापन


सात सितंबर को संयुक्त टीम ने मारा था छापा
उल्लेखनीय है कि सात सितंबर को अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर अपराध शाखा सेक्टर-85 और थाना खेड़ीपुल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुढ़ाना में छापेमारी की थी। मौके से 145 तैयार नकली सीमेंट बैग, 550 बैग खराब सीमेंट, 110 बैग क्लिंकर और 980 खाली नकली बैग बरामद किए गए थे। पुलिस ने मौके से सुपरवाइजर कमाल शाह और ठेकेदार नईम शाह (दोनों निवासी अमरोहा, यूपी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed