{"_id":"6acbe539890c0ea724094538","slug":"six-rainwater-harvesting-systems-will-be-constructed-in-the-sector-64-green-belt-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82494-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-64 की ग्रीन बेल्ट में बनेंगे छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-64 की ग्रीन बेल्ट में बनेंगे छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाने और ग्रीन बेल्ट में हरियाली बनाए रखने में मदद मिलेगी
अगले महीने निर्माण कार्य होगा शुरू, तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बारिश के पानी को नालियों में बहने से रोकने और भूजल स्तर सुधारने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने योजना बनाई है। योजना के तहत सेक्टर-64 की ग्रीन बेल्ट में छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले महीने निर्माण कार्य शुरू करने और तीन महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाने और ग्रीन बेल्ट में हरियाली बनाए रखने में मदद मिलेगी।
सेक्टर-64 की ग्रीन बेल्ट में फिलहाल बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बारिश होने पर पानी जमीन में समाने के बजाय नालियों में बहकर निकल जाता है। इससे वर्षा जल का उपयोग नहीं हो पाता। वहीं, पेड़-पौधों को पर्याप्त नमी नहीं मिलने से हरियाली बनाए रखने में भी परेशानी होती है। इसे देखते हुए एचएसवीपी ने मोहना रोड से चहल प्रॉपर्टी चौक तक ग्रीन बेल्ट में वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था विकसित करने की योजना बनाई है।
एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर-64 की ग्रीन बेल्ट में छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने की योजना है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। काम निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।