Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six people injured in four road accidents; FIRs registered with a delay in three cases

Faridabad News: चार सड़क हादसों में छह लोग घायल, तीन मामलों में देरी से दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 18 Nov 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in four road accidents; FIRs registered with a delay in three cases
- उपचार और टक्कर मारने वाले वाहनों की पहचान में लगा समय
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग जगह हुए चार सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें एक युवती के सिर और एक स्कूटी सवार की रीढ़ की हड्डी में चोट आई। तीन पुराने हादसों में घायलों के उपचार और दुर्घटना करने वाले वाहनों की पहचान में समय लगने के कारण देरी से प्राथमिकी दर्ज हुई। वहीं, 18 नवंबर को हुए हादसे में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया था।
18 नवंबर की दोपहर सेक्टर-6-7 की डिवाइडर रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दानिश घायल हो गए। उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और रीढ़ की हड्डी में चोट आई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और कार चालक को हिरासत में ले लिया। दानिश सेक्टर-3 निवासी ठेकेदार हैं। 15 नवंबर को ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से आगे गलत दिशा से आए ऑटो ने बिजेंद्र के ऑटो में टक्कर मार दी। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उपचार और एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने 17 नवंबर को शिकायत दी। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया-
आठ नवंबर को संत नगर में दिवाली पूजन के बाद सड़क किनारे दीपक रखने गए ओमप्रकाश को कार ने टक्कर मार दी थी। उनके बेटे राकेश उन्हें पार्क अस्पताल ले गए। वह उपचार के साथ कार का नंबर पता करने में लगे रहे। 17 नवंबर को नंबर मिलने पर शिकायत दी। 16 अक्तूबर को एनएचपीसी फ्लाईओवर और सराय टोल के बीच कार की टक्कर से स्कूटी सवार रानी मिश्रा और महारानी घायल हो गई थीं। रानी के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। महारानी ने 17 नवंबर को शिकायत दी, जिसके बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed