फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sister dies due to canter collision, brother Gambhir

कैंटर की टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर

Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Sister dies due to canter collision, brother Gambhir
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेवला महाराजपुर अंडरपास के नीचे से यूटर्न लेते समय टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली के फतेहपुर बेरी भाटी माइंस निवासी बालाराम ने पुलिस को बताया कि हाईवे स्थित शाही एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। उसके साथ उसकी चचेरी बहन ज्योति भी काम करती थी। बृहस्पतिवार शाम को फैक्टरी से छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहे थे। ज्योति पीछे बैठी हुई थी। मेवला महाराजपुर अंडरपास से यूटर्न लेते समय टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बालाराम और ज्योति घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed