{"_id":"61a7172e41071c6fe90cf37d","slug":"sir-have-been-troubled-for-20-years-now-find-a-solution-faridabad-news-noi618749691","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... 20 साल से हैं परेशान, अब तो निकालो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब... 20 साल से हैं परेशान, अब तो निकालो समाधान
विज्ञापन
फरीदाबाद मुजेसर फाटक पर लगा रहता है जाम ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। साहब.. रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से हम लोग एक या दो साल से नहीं, बल्कि करीब 20 साल से परेशान हैं। यहां रोज लंबा जाम लगता है। उसमें घंटों खड़े रहने की अब तो आदत सी बन गई है। यह कहना था मुजेसर के लोगों का। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे फाटक लगते ही वाहनों का लंबा जाम लग जाता है और इसमें लोग फंसकर काफी परेशान रहते हैं लेकिन अभी तक इसका निस्तारण नहीं किया गया गया। करीब दो लाख से अधिक आबादी रेलवे की लचर कार्यप्रणाली से परेशान हैं। मुजेसर को जिले में एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है। यहां कई छोटी-बड़ी इकाईयां है। इसके चलते यहां काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके पास स्थित इंद्रा कॉलोनी में भी काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार रेलवे फाटक पर एफओबी या अंडरपास बनाने की योजना बनी लेकिन वह साकार नहीं सकी।
बच्चों और मरीजों को होती है दिक्कत
स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे फाटक के बंद होने से लगने वाले जाम में सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। इसके अलावा कोई मरीज अगर एंबुलेंस से डॉक्टर के पास या फिर अस्पताल जा रहा होता है तो उसे भी जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि हाईवे पर जाने के लिए रेलवे फाटक से होकर ही गुजरना पड़ता है। लोगों को चंद मिनट के रास्ते को तय करने में एक से आधे घंटे तक का समय लग जा रहा है।
हमलोग करीब 20 साल से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या से कोई नहीं निकाल रहा है। - चंद्र पाल, मुजेसर।
रेलवे फाटक पर जाम लगना आम है। यहां रोज सुबह से देर रात तक जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेेेशानी हो रही है। रेलवे इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। - राम लाल, मुजेसर।