फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Singers of Vrindavan performed beautifully

Faridabad News: वृंदावन के गायकों ने बांधा समा, मां भवानी के भजनों पर झूमे भक्त

Sat, 13 Apr 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Singers of Vrindavan performed beautifully
शहरवासियों ने मां भवानी से मांगा विवेक और बुद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्रों में शहर के मंदिरों की रौनक दोगुनी हो गई है। दिनभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। शाम को माता की चौकी और भजनों से मंदिर गूंज रहे हैं। नवरात्र के पांचवें दिन स्मार्ट सिटी के विभिन्न मंदिरों में मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। वृंदावन से आए गायकों ने भक्तों को अपने गीतों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को शहर के मंदिरों में मां भवानी के पांचवें स्वरूप की पूजा की गई। मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन चलते रहे। अवकाश का दिन होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में शनिवार को मंदिरों में भारी संख्या में भक्त उमड़े। एनआईटी तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन वृंदावन से पहुंचे गायक राजू ने भक्तों का मन मोह लिया। माता की चौकी और भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए। मां भवानी की एक झलक पाने के लिए 60 फुट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, एनआईटी स्थित सिद्ध पीठ काली मंदिर और एनआईटी-5 स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने स्कंद माता से विवेक और बुद्धि की कामना की।
विज्ञापन

प्रथम प्रतिसूर्ति के माध्यम से शहर में दिखाएंगे गांव का परिदृश्य
सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में चैत नवरात्र के पांचवें दिन लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालीबाड़ी मंदिर के प्रधान डॉ. प्राणजीत भौमिक और महासचिव एके पंडित सहित अन्य ने बताया कि मंदिर में मूर्ति का निर्माण पांचू गोपाल और प्रदूत पाल ने किया है। शनिवार से पूजा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर ''''प्रथम प्रतिसूर्ति'''' नाटक का आयोजन डायरेक्टर विश्वजीत सिन्हा की देखरेख में किया गया। इसमें 20 कलाकारों ने नाटक के माध्यम से गांव के परिदृश्य को बखूबी दिखाया। श्रद्धालुओं को पारंपरिक संस्कृति को जानने का मौका मिला। रविवार को षष्टी पूजा और आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed