{"_id":"656a166efa1e132fd90b058b","slug":"sim-is-not-active-in-the-tablet-how-to-mark-attendance-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17480-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टैबलेट में सिम एक्टिव नहीं, कैसे लगे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टैबलेट में सिम एक्टिव नहीं, कैसे लगे हाजिरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोबाइल एप पर छात्रों का डाटा अपलोड करना प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के लिए गले की फांस बनता नजर आ रहा है। डाटा अपलोड करने के लिए शिक्षकों को सरकार की ओर से टैबलेट तो दे दिए गए हैं, लेकिन उसमें लगने वाली सिम अभी तक एक्टिव नहीं हुई है। इसके चलते एप पर छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है और न ही उनका डाटा अपलोड हो रहा है। शिक्षक अपने फोन से ही बच्चों की हाजिरी लगा रहे हैं। इस संबंध में कुछ वक्त पहले जिला शिक्षा विभाग को शिकायत भी दी थी। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षकों से टैब से संबंधित जानकारी मांगी थी। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
डाटा अपलोड नहीं होने तक परिजनों को नहीं मिलेगी जानकारी :
प्राइमरी स्कूल एसोसिएशन के प्रधान चतर सिंह ने बताया कि शिक्षकों को टैबलेट तो मिल गए हैं, लेकिन शिक्षक उससे कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। सिम एक्टिव न होने के कारण टैबलेट शो पीस बने हुए हैं। ऐसे में शिक्षक अपने फोन से काम कर रहे हैं। फिलहाल समस्या यह है कि एप पर जब तक बच्चों का डाटा अपलोड नहीं होगा, तब तक अभिभावकों को बच्चों की जानकारी नहीं मिलेगी। शिक्षकों ने की है छेड़खानी
इस संबंध में टैबलेट नॉडल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि शिक्षकों ने अवसर एप पर हाजिरी लगाते समय कोई छेड़खानी की है। इसके बाद से वह अपडेट नहीं हो पाया है। इसको लेकर शिक्षकों को हाजिरी लगाने में परेशानी आई है। इस बारे में हमने सीएसआर की टीम को सूचित कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।