{"_id":"65f48fa150bb6c1b9c01291d","slug":"sick-father-dies-while-saving-son-who-is-being-beaten-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-105243-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिट रहे बेटे को बचाने के दौरान बीमार पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिट रहे बेटे को बचाने के दौरान बीमार पिता की मौत
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
15पीएएलपी7- मृतक प्रकाश का फाइल फोटो।
-- -- -
- पुलिस ने पांच नामजद सहित दर्जन भर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसे दर्जन भर युवकों से बेटे को बचाने के दौरान पिता की मौत हो गई। बीच-बचाव के दौरान के पिता की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पांच नामजद सहित एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
किठवाड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार इस्लामाबाद निवासी अभिषेक ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 13 मार्च को वह अपने घर पर अपने पिता प्रकाश के साथ बैठा था। उसी दौरान मोनू के साथ सोनू, जयवीर, नेता, मनोज व अजय सहित दर्जन भर लोग हाथों में लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। उसके पिता प्रकाश ने उसे बचाने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की में उनकी तबीयत खराब होने से मौत हो गई। आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक काफी दिनों से बीमार था। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।