Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shubhang won a bronze medal in Scotland.

Faridabad News: स्कॉटलैंड में शुभांग ने जीता कांस्य पदक

Wed, 18 Nov 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Shubhang won a bronze medal in Scotland.
- कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में 23 देशों के खिलाड़ियों के बीच किया शानदार प्रदर्शन, फरीदाबाद पहुंचने पर हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कॉटलैंड में आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में फरीदाबाद के शुभांग वशिष्ठ ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। फरीदाबाद पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत किया।
सेक्टर-28 निवासी रवि मोहन वशिष्ठ ने बताया कि चैंपियनशिप में 23 देशों के 595 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें उनके 17 वर्षीय बेटे शुभांग ने 76 किलोग्राम भारवर्ग के एलीट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। शुभांग ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सांता मारिया इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इससे पहले वह चीन, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड समेत कई देशों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन

शुभांग ने अपनी सफलता का श्रेय कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भरत शर्मा, कोच शक्ति सिंह कथूरिया, पिता रवि मोहन, मामा केडी शर्मा और मां पायल को दिया। उनकी उपलब्धि पर सभी ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलिंपिक में देश के लिए पदक जीतने का सपना-
शुभांग का सपना भविष्य में ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है। उनका कहना है कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खासकर लड़कियों को इस खेल से जुड़ना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से प्रोत्साहन देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed