{"_id":"69d6b0d85a97469a0f09bfe5","slug":"shubhams-aggressive-innings-was-overshadowed-by-rakshit-and-aditya-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66918-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शुभम की आक्रामक पारी पर रक्षित और आदित्य पड़े भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शुभम की आक्रामक पारी पर रक्षित और आदित्य पड़े भारी
विज्ञापन
-एएस टॉपर्स ने एचसीपीएस हरिकेंस को तीन विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टर्फ क्रिकेट मैदान पर बुधवार को एएस टॉपर्स ने एचसीपीएस हरिकेंस को तीन विकेट से हराया। टॉपर्स की जीत की पटकथा मुकुल की घातक गेंदबाजी व रक्षित और आदित्य की शानदार बल्लेबाजी ने लिखी। 12 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिकेंस की टीम ने 116 रन का स्कोर खड़ा। जवाब पारी में टॉपर्स ने 10.1 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया।
हरिकेंस के शुभम शर्मा ने 34 गेंदों पर आठ छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। टॉपर्स की ओर से मुकुल ने 2.3 ओवर में महज 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। टॉपर्स के लिए ओपनिंग करने आए रक्षित ने 18 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। वहीं मध्यक्रम में आए आदित्य त्यागी ने 24 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली। हरिकेंस के लिए रौनक ने दो चटकाए।